आचार संहिता का पालन करते हुए सौहार्द व शांतिपूर्ण रूप से मनाये होली का त्यौहार

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

होली को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

 

– केमिकल युक्त बैन कलर, मुखौटा प्रतिबंधित, बिना नंबर प्लेट की गाडी व तेज गति से बाइक चलाने वाले बाइकर्स पर रहेगी कड़ी नजर

 

– आचार संहिता का पालन करते हुए सौहार्द व शांतिपूर्ण रूप से मनाये होली का त्यौहार- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम. आर आहिरे

 

-आपातकालीन स्थिति के लिए सूरजपुर पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर ’’9479193999’’

 

सूरजपुर

मार्च को होली का त्यौहार मनाया जाना है इसके साथ ही आगामी दिनों में रंग पंचमी, ईद, गणगौर जैसे कई महत्वपूर्ण धार्मिक त्योहार आने वाले हैं।

जिन्हें सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके। इसके लिए आज कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम. आर आहिरे की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक में आयोजन किया गया था।

होली का त्यौहार सौहार्द व शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हो इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा उपस्थित गणमान्य नागरिक,

पत्रकार बंधु व प्रशासन के अन्य अमले को आपसी समन्वय स्थापित करने की बात कही गई, इसके साथ ही उपस्थित जन प्रशासन के संदेश को आम जनता तक पहुंचाएं ऐसी आशा जताई।

पुलिस, यातायात पुलिस, स्वास्थ्य, नगरपालिका, विद्युत, खाद्य, फूड सेफ्टी, अग्निशमन व अन्य विभाग को उचित प्रबंधन के साथ सतर्क रहने के लिए निर्देशित किया गया।

त्यौहार में किसी अप्रिय घटना होने की स्थिति में जिला अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में त्वरित स्वास्थ्य सेवा मिल सके इसके लिए उचित प्रबंधन की बात कही गई।

मरीज को रेफर करने के स्थिति में संबंधित अस्पताल को तुरंत सूचना मिले इसकी पुख्ता व्यवस्था की बात भी कही गई।

मिलावटी मिठाई व अन्य खाद्य सामग्री की बिक्री बाजार में न हो इसके लिए फूड सेफ्टी ऑफिसर को कडाई के साथ सैम्पल जांच के लिए निर्देशित किया गया है।

      केमिकल युक्त बैन कलर, मुखौटे, बिना नंबर प्लेट की गाड़ी, तेज गति से बाइक चलाने वाले बाइकर्स, अतिरिक्त सवारी वाले गाड़ियों, ड्राई डे के उल्लंघन के स्थिति पर सख्त कार्यवाही की बात कही गई।

इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता के पालन व डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही गई।

      इसके साथ ही बैठक में उपस्थित जनों से बेहतर प्रबंधन के लिए उनके सुझाव मांगे गये जिसमे लकडी टाल में पर्याप्त लकडी की उपलब्धता होने की बात कही गई।

      बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आपातकालीन स्थिति में उपस्थित जनों के साथ सूरजपुर पुलिस कन्ट्रोल रूम का नंबर ’’9479193999’’ भी साझा किया और आशा जताई की जिले के नागरिक इस आपातकालीन नंबर का उपयोग समझदारी व विवेकपूर्ण तरीके से करेगें।

 

 बैठक में श्री ओमकार पांडे, श्री प्रवेश गोयल व जिले के अन्य गणमान्य नागरिक, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती कमलेश नंदनी साहू, अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई