

अनिल साहू
सूरजपुर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा शत-प्रतिशत मतदान के लिए विभिन्न प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के अन्तर्गत दिव्यांगजनों के लिए मताधिकार का उपयोग सहज एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सक्षम एप्प बनाया गया है। यह एप्प दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधा के लिए एक उपकरण है। दिव्यांग्जन (पीडब्ल्यूडी) मतदाता इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाने के लिए इस एप्प का उपयोग कर सकते हैं। मतदाताओं द्वारा एप्प के बढ़ते उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन, लेआउट, इंटरफ़ेस और सुविधाओं को नया रूप दिया गया है। सक्षम (पीडब्ल्यूडी) एप्प के इंटरफ़ेस को उपयोगकर्ता के लिए अधिक अनुकूल बनाया गया है जिसमें उपयोगकर्ता स्क्रीन रीडर, टेक्स्ट टू स्पीच सेवा, दृश्यता संवर्द्धन, रंग समायोजन आदि के माध्यम से एप्प को नेविगेट कर सकता है। दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया से लेकर मतदान के दिन पिक एंड ड्रॉप सुविधा का लाभ उठाने तक एप्प का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए दिव्यांग्जन उपयोगकर्ता के पास एक सक्रिय मोबाइल नंबर होना चाहिए, जिस पर एप्प की सेवाओं का लाभ उठाने के लिए ओटीपी भेजा जाएगा.
मतदाताओं के लिए एप्प में निम्न विकल्प उपलब्ध हैं- नए मतदाता पंजीकरण के लिए अनुरोध, दिव्यांगजन के रूप में चिन्हित करने हेतु अनुरोध, प्रवास के लिए अनुरोध ( एक स्थान से दूसरे स्थान पर वोट का स्थानांतरण), सुधार हेतु अनुरोध, हटाने का अनुरोध, चुनावी (आधार) प्रमाणीकरण के लिए अनुरोध, स्तर पर निगरानी, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाओं के बारे में जानें, व्हील चेयर के लिए अनुरोध, पिक एंड ड्रॉप के लिए अनुरोध, संपर्क करें, सहायता के लिए अनुरोध, मतदाता सूची में अपना नाम खोजें, अपने मतदान केंद्र को जानें, बूथ लोकेटर, अपने उम्मीदवारों को जानें, शिकायतें दर्ज करें, लेख पढ़ें / देखें, अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न, गैलरी, अभिगम्यता संबंधी ऑडियो वीडियो जैसे सुविधा उपलब्ध है।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




