प्रशासन मौन:लापरवाही खाद्य सुरक्षा विभाग को मिलावट की नहीं है कोई चिंता, अपनी मर्जी से चलाते हैं अभियान

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर । कुदरगढ़ नवरात्रि को देखते हुए मेले में सैकड़ो से अधिक एवं कुदरगढ़ जाने की मार्ग में भी जगह-जगह छोटी, बड़ी खान-पान की दुकानें लगी हैं। इन पर घटिया तेल का उपयोग हो रहा है और गंदगी में खाना बन रहा है। इस कारण मेले में खाना खाने से बीमार फ़ूड पॉइज़निंग होने की आशंका है। खाद्य सुरक्षा विभाग के दल मेले में सक्रिय नहीं दिख रहे हैं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी केवल अनदेखीकरने में मस्त रहते हैं सूत्रों का मानेतो इसीलिए उनके पास जांच करने का समय नहीं है । न ही मौके में गुणवत्ता जांच का साधन है
मेले में प्रतिदिन हजारों कुदरगढ़ देवी मंदिर में पहुंच रहे हैं। मेले में अलग-अलग खाने का स्वाद चख सकें, उसके लिए 100 से अधिक की छोटी बड़ी दुकानें खान-पान की लगाई गई हैं। खान-पान के स्टॉल पर न तो सफाई का ध्यान दिया जा रहा है और न ही गुणवत्ता का। कई दुकानदारों ने तो खान-पान के स्टॉल खुले में लगा रखे हैं, जिससे उन पर धूल मिट्टी पहुंच रही है। दुकानों पर तो दूषित, सड़े गले और मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचे जा रहे हैं। इस पर रोक के लिए नमूने नहीं लिए हैं।

 

*मेले में यह स्थिति भी*

-मेले में सैलानी भोजन, पकौड़ी, जलेबी, पापड़, डोसा, छोले भटूरे, पावभाजी, गाजर का हलुआ, दही बड़े, समोसे-कचौरी आदि खाते हैं। इन्हें बनाने के लिए घटिया तेल आदि का उपयोग किया जाता है। बचत का तेल दूसरे दिन उपयोग किया जाता है। इसके साथ ही खाद्य सामग्री को ढंककर भी नहीं रखा जाता। दीगर राज्यो से लाकर बर्फ गोले और आइस्क्रीम भी बेची जा रही है जिसमे किस प्रकार के पानी का प्रयोग हुआ है उसकी भी जांच की आवश्यक्ता है
-मेले में लगे खान-पान के स्टॉल संचालकों को फूड लाइसेंस भी बनवाना पड़ता है। अधिकतर दुकानदार बिना लाइसेंस के स्टॉल का संचालन कर रहे हैं।
गंदगी में तैयार कर रहे खाना कुदरगढ़ देवी धाम मेले में जगह-जगह चाट व गोल गप्पे के ढेले लगे हैं। इन ठेलों पर चाट के साथ चाऊमीन बेचा जा रहा है, वह खुला रखा है। उस पर सड़़क से उड़ने वाली धूल चढ़ रही है। मक्खियां भी भिन-भिनाती रहती हैं।
-गोल-गप्पों में जो पानी का उपयोग किया जाता है वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। पानी भी खुला रखा है। मेले में खाने की बड़ी दुकानें लगी हैं, उन पर भी सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता।

*जांच करवाता हूं*
इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितेश मिश्रा ने कहे कि आपके माध्यम से मुझे जानकारी मिलामैं तत्काल जांच करवाता हूं सिंपल लिया जाएगा इसके बाद जांच के लिए भेजा जाएगा

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई