
पूर्व मंत्री के वाहन मे पथराव,शीशे फूटे, क़ोई हटाहत नहीं,
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा के पूर्व विधायक व मंत्री डॉ प्रेम साय सोमवार की रात्रि प्रताप पुर से अंबिकापुर की ओर आ रहे थे
वहीं उनका वाहन जैसे ही बंसी पुर ईंट भट्टा के पास पहुंचा ही था
उसी समय लगभग बारह बजे रात्रि मे मंत्री जी के वाहन मे पथराव चालु हो गया
हलाकी पत्थर से वाहन क्रमांक CG 16cm 0585 के सामने सीसा को जबरजस्त प्रहार किया गया
, उस समय पूर्व मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह, ड्राइवर बसंत विश्वास एवं उनके अंग रक्षक देवसाय थे,लेकिन पथराव के बाद वहां पर क़ोई नहीं मिला न ही दिखा,
घटना के बाद गाड़ी रोककर आस पास पता करने की कोशिस किया गया लेकिन कुछ पता नहीं चला,
मामले की शिकायत भटगांव थाने मे किया गया है, खबर लिखें जाने तक पुलिस आरोपियों तक पहुंचने मे सफल नहीं हो पाई है l

Author: Aashiq khan
Post Views: 354




