
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
. प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सरगुजा की पावन धरती और हजरत मुरादशाह बाबा मोहब्बत शाह बाबा के दरगाह शरीफ मे परम्परागत रूप से कार्यकर्म आयोजित है,
तीन दिवसीय इस कार्यकर्म मे विभिन्न प्रकार के कार्यकर्म होंगी
जामा मस्जिद के सदर एवं उर्स कमेटी के संयोजक जनाब इरफ़ान सिद्दीकी ने बताया की 21 मई को जामा मस्जिद से चादर संदल के साथ जुलुस के साथ तकिया मजार शरीफ पहुंचेगी
तथा रस्मो रिवाज के साथ देर रात्रि धर्म गुरुओ के द्वारा तकरीर कथा वाचन का कार्य कर्म तय हुई है,जिससे शिक्षा प्राप्त कर हम सभी को तृप्ति की प्राप्ति होंगी,
वहीं कथा के समाप्ति के बाद देश दुनिया और सभी वर्गो के हित और सुख समृद्धि के लिए दुआ खैर माँगा जाएगा,
वहीं 22 मई को बाबा दरगाह शरीफ के समीप मंच पर जोरदार कव्वाली का प्रोग्राम रक्खा गया है,
जिसमे कववाल ज़नाब वसिम शबरी मुंबई एवं कोववाला रानी वारसी मुंबई के बीच जोरदार मुकाबला का आगाज होना है,
तथा आख़री चरण और समापन के दिन बेमिसाल कव्वाली का महामुकाबला का आयोजन कव्वाल जुनैद सुल्तानी तथा रानी वारसी के बीच होगा
इस अवसर पर उर्स कमेटी ने समस्त सरगुजा संभाग वासियों सहित अन्य जिले और राज्य के आने वाले महिला पुरुषो का इस्तकबाल स्वागत करते हुए उर्स मे शामिल होकर अमन चैन की दुआ मे शामिल होने का आग्रह किया है जिससे हिन्दू मुस्लिम एकता का प्रतीक के रूप मे सरगुजा अपनी मिशाल कायम करे,, मजार शरीफ मे आने वालो के लिए पीने का शीतल जल पर्याप्त है, l




