

अनिल साहू
सूरजपुर । छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा सरगुजा लोकसभा के सूरजपुर जनसभा में को संबोधित करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरगुजा लोकसभा सह सयोजक
अखिलेश सोनी ने बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभा 4 मई को सूरजपुर में आयोजित होगी। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 01 और 2 मई को क्रमशः सीतापुर और सामरी विधानसभा में तथा 3 मई को प्रेमनगर विधानसभा में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि सरगुजा लोकसभा से चिंतामणि महाराज भाजपा की ओर से प्रत्याशी हैं जिनके समर्थन में हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंबिकापुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया था। अब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की भी सभा को संबोधित करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री की आगामी चुनावी जनसभाओं को लेकर भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




