वीवीआईपी मूवमेंट के कारण सूरजपुर पुलिस ने निर्धारित किया पार्किंग स्थल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। रविवार को जिला मुख्यालय में हो रहे व्हीव्हीआईपी आगमन को लेकर सूरजपुर पुलिस के द्वारा 4 जगहों को पार्किंग स्थल निर्धारित किया है। कार्यक्रम स्थल तक भैयाथान रोड़, देवनगर, श्रीनगर, प्रेमनगर, विश्रामपुर रोड से आने वाले छोटी एवं बड़ी वाहनों हेतु पार्किंग स्थल क्रमांक 03 मानपुर शिवमंदिर के पास निर्धारित किया गया है। व्हीआईपी पार्किंग के लिए स्टेडियम के पास हॉस्टल के सामने पार्किंग स्थल क्रमांक 01 व 02 तथा भैयाथान की ओर से आने वाले छोटे बड़े वाहनों के लिए पुराना बस स्टैण्ड पार्किंग स्थल क्रमांक 04 निर्धारित किया गया है। पुलिस ने अपील किया है कि सुगम यातायात के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहनों को खड़ा कर सहयोग प्रदान करें।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर