लोक सेवा केंद्र से प्राप्त करें नकल

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर। लोगों को एक ही जगह पर सभी प्रकार के दस्तावेज समय सीमा में मिल सकें इसकें लिए लोक सेवा केंद्र खोले गये हैं। आवेदक इन लोक सेवा केंद्र के माध्यम से भूमि से संबंधित दस्तावेज के नकल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकतें है। इसके साथ ही विभिन्न प्रकरण और रिकॉर्ड की नकल भी लोकसभा केंद्र में आवेदन कर आसानी से प्राप्त की जा सकती है। लोक सेवा केंद्र में आवेदन करने से आवेदक को एक आवेदन क्रमांक प्राप्त होगा जिससे कि वह आसानी से अपने आवेदन को ट्रैक कर सकता है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आवेदक को लोक सेवा केंद्र में निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर