
ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट कर पैसे मांगने संबंधी वायरल वीडियो के मामले में डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने ट्रैफिक आरक्षक को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
सूरजपुर
रात्रि में राजमोहिनी माता चौक में एक ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट कर नो एंट्री में एंट्री करने के लिए पैसे मांगने संबंधी वायरल वीडियो दिखाया जा रहा है
जो प्रथम दृष्टया मामला गंभीर प्रकृति का है जिसे पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज सरगुजा श्री अंकित गर्ग (भा.पु.से.) व उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने त्वरित गंभीरता से संज्ञान लिया है और डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने तत्काल प्रभाव से यातायात शाखा में पदस्थ आरक्षक दिलीप देशमुख को निलंबित कर रक्षित केंद्र सूरजपुर में संबद्ध कर दिया है।
इस मामले की जांच रक्षित निरीक्षक सूरजपुर अशोक गिरी को सौंपी गई है।l



