मोहनपुर उपस्वास्थ्य केंद्र मे पदस्थ कर्मचारी बेखौफ, उल्टी दस्त की शिकायत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा 

 

चिकित्सा विभाग क़ो भगवान का दर्जा तो दे दिया गया है किन्तु कुछ स्टापो के कारण आज विभाग के विरूद्ध अब लोगों ने खुलेआम उंगली उठाना शुरू कर दिया है,

विदित हो की सूरजपुर जिले के रामानुजनगर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोहन पुर मे संचालित उपस्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों के द्वारा कार्यों मे लापरवाही व केंद्र क़ो समय पर नहीं खोलने और मनमानी तरीके से संचालित करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने लिखित शिकायत करते हुए कहा है की

मोहनपुर मे शासन द्वारा लाखों की भवन बनाकर ग्रामीण अंचल मे स्वास्थ्य सुविधा क़ो ध्यान मे रखकर व्यवस्था किया था की गांव के लोगों क़ो स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिले किन्तु यहां के लोगों क़ो छोटी छोटी बिमारी के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या शहरों मे जाकर इन्हे ईलाज कराना पड़ता है

जिससे ग्रामीणों क़ो आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है,

जबकि शासन का साफ निर्देश है की उपस्वास्थ्य केंद्र नियमित रूप से खोलकर लोगों क़ो लाभ दिया जाये

किन्तु यहां पर पदस्थ कर्मचारीयों द्वारा बेखौफ होकर अपनी डियूटी कर रहे,

किन्तु विभाग के अधिकारीयों के संज्ञान मे भी यह बात की जानकारी है, की यहां पर पदस्थ कर्मचारी हमेशा ही नदारत रहते है, उसके बाद भी 

 कार्यवाही नहीं करने के कारण ही

इस तरह की परिस्तिथि निर्मित हो गया है,

 उल्लेखनीय है की जिस तरह से जिम्मेदार अधिकारियो द्वारा उप स्वास्थ्य, प्राथमिक स्वास्थ्य केंन्द्रो का निरिक्षण का जिम्मेदारी BPM ब्लॉक प्रोग्रामर अधिकारी की है परन्तु यह अधिकारी एयर कंडीशन मे बैठकर अपनी कागजी कार्यवाही करतें नजर आ रहे है

इनके द्वारा फिल्ड मे कौन कर्मचारी डियूटी पर है या नहीं इन्हे जानकारी सब की है लेकिन कमीशन तले दबे अधिकारी

कार्यवाही तो दूर निरिक्षण तक करना उचित नहीं समझते जिससे रामानुज नगर क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है

वहीं लोगों क़ो स्वास्थ्य लाभ की सुविधा  तक नहीं मिल पा रही है

जबकि इस तपती धुप और गर्मी उमस के कारण उल्टी पेचीस,बुखार, सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित मरीजों क़ो बड़े अस्पतालो मे ले जाकर ईलाज कराना ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन चूका है,

कभी भी स्वास्थ्य शिविर नहीं लगता या लगाया जाता जिससे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के ग्रामीणों क़ो स्वास्थ्य लाभ नहीं मिलने से ग्रामीणों मे रोष व्याप्त है,

वहीं ग्रामीणों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रामानुजनगर से लिखित शिकायत करते हुए पदस्थ स्टापो के विरूद्ध कार्यवाही करने की मांग किया है

,जिससे ग्रामीणों क़ो स्वास्थ्य लाभ  मिल सके, ग्रामीणों ने बताया की दिन मे खुले और बंद करने का क़ोई समय सीमा नहीं है,

वहीं रात्रि कालीन भी यहां उप स्वास्थ्य केंद्र बंद पाया गया है,

पदस्थ स्टाप रात्रि गायब रहते है, जिससे रात मे प्रसूता सहित अन्य ईलाज के लिए जिला अस्पताल या नीजी अस्पताल जाना ग्रामीणों के लिए अभिशाप बंन गया है,,

वहीं ब्लॉक प्रोग्रामर अधिकारी संदीप नाम देव ने कहा की यह शिकायत आई है, जांच बाद कार्यवाही किया जाएगा, 

Aashiq khan
Author: Aashiq khan