
प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के लोक प्रिय विधायक ने आज भाजपा कार्यालय मे क्षेत्र की समस्या क़ो लेकर समीक्षा किया,
उल्लेखनीय है की विधानसभा एवं लोक सभा चुनाव के बाद आज पहली बार क्षेत्र के विधायक भूलन सिंह ने अपने भाजपा कार्यालय मे कार्यकर्ताओ और ग्रामीणों की समस्याओ पर समीक्षा करते हुए सारी जानकारी एकत्र किया लोगों की समस्याओं क़ो सूना गया तथा सम्पूर्ण समस्याओ क़ो करीब से पूछताछ करते हुए उनके समस्याओं के निदान के लिए संकेत दिए तथा कहा निश्चित ही बहुत जल्द ही ग्रामीणों के जो आजीविका से लेकर विकास के कार्यों एवं विभिन्न प्रकार के जटिल ग्रामीणों की समस्याओं का निदान के लिए सभी का काम होगा उन्होंने सूरजपुर, प्रेमनगर, देवनगर, विश्रामपुर एवं श्रीनगर मे अलग अलग तिथि क़ो भाजपा कार्यालय मे उपस्थित रहेंगे जिससे आम जनताओ की समस्याओ का निदान किया जाएगा,
विधायक भूलन सिंह ने कहा सफ्ताह मे पांच दिन अलग अलग दिवस क्षेत्र वासियों की समस्याओं क़ो सुना जाएगा क़ोई भी व्यक्ति हतास और निराश न हो, मुझे फोन करके भी बताया जा सकता है, मै हर समय आम जनताओ की सेवा के लिए ततपर हूँ, इस अवसर पर मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय,पूर्व आयोग के सदस्य विजय राजवाड़े,सुमंत साहू, प्रताप साहू, अजय सिंह, चंद्रभान सिंह, सुरेश सिंह, विकास दुबे, नीरज सिंह, ओम प्रकाश, देवी दयाल सहित काफी संख्या मे भाजपा के कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों के आलावा मीडया के साथी मौजूद रहे,


l




