
अनिल साहू
सूरजपुर । जिले के ओड़गी विकास खंड अन्तर्गत सुप्रसिद्ध कुदरगढ़ देवी धाम मेला परिसर में रविवार की देर रात दुकानों में. आग लगने से हड़कंप मच गया। दमकल टीम द्वारा आग पर काबू पाया जाता, इससे पहले 15 दुकानें जलकर खोक हो गईं। इससे दुकानदारों को बड़ी आर्थिक क्षति हुई है। वहीं मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर ओड़गी की राजस्व टीम ने घटनास्थल पर नुकसान का ऑकलन किया। दुकानदारों को जल्द आर्थिक सहायता राशि प्रदान की को जाएगी।
वहीं जानकारी के अनुसार कुदरगढ़ मेला परिसर में रविवार की देर रात म करीब 1 बजे दुकानों में आग लग गई। का इससे मौके पर अफरातफरी मच गई, लोग कुछ कर पाते कि आग ने भीषण रूप ले लिया। देखते ही देखते आग फैलती जा रही थी। आग बुझाने के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली । तब लोगों की सूचना पर दमकल टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद तेजी से फैल रही आग पर काबू पाया । आग की वजह से 15 दुकानें जलकर खाक हो गईं। दमकल टीम ने आग पर काबू पाकर अन्य दुकानों को चपेट में आने से बचा लिया क्योंकि मेरा परिसर में दुकान कतारबद्ध थी। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट कारण आग लगी थी, क्योंकि दुकानों के ऊपर से ही विद्युत तार गुजरा है । आग बुझाने में दमकल टीम के साथ ही कुदरगढ़ चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी, प्रधान आरक्षक क्रांति सिंह, दशरथ मरावी , आलम साय, प्रेम सिंह , सैनिक लव कुमार गुप्ता व अमर साय संक्रिय रहे।
पीड़ित से मिलने पहुची केबिनेट मंत्री व जिला कलेक्टर
सोमवार हो को कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर राजस्व टीम ने नुकसान का आंकलन किया। प्रभावितों को आरबीसी 6-4 के तहत जल्द सहायता राशि प्रदान की जाएगी। वही महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सोमवार सुबह घटना स्थल पर दुकानदारों से मिलकर उन्हें हुए आर्थिक नुकसान को लेकर जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्हें जल्द राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य करने के लिए प्रशासन को दिशा-निर्देश भी दिया।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर




