जनपद उपाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर भक्तों को रामलला के दर्शन के लिए किया अयोध्या रवाना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

रामानुजनगर – विकाखण्ड रामानुजनगर से अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होने के बाद देशवासियों में अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करने का उत्साह चरम पर है। हर कोई अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन करना चाहता है। देश भर से प्रतिदिन लगभग तीन लाख भक्त श्रीराम के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे है।
आज अम्बिकापुर से अयोध्या जा रही ट्रेन में 17 यात्री रामानुजनगर विकाखण्ड से जा रहे हैं। जिसमे जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता ने आज अयोध्या जा रहे सभी श्रद्धालुओं को माला पहनाकर, बस को हरी झंडी दिखाकर यात्रा की मंगलकामनाओं सहित रवाना किया। उन्होने छत्तीसगढ़ में साय की सरकार का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा की जिन्होंने छत्तीसगढ़ के लोगों को श्रीराम लला का दर्शन कराने की योजना बनाई। अयोध्या में लला के भव्य और सुंदर मंदिर बनाए गए है। श्रीराम लला के दर्शन के लिए यात्रा की शुरूआत हो रही है। जिसकी बहुत खुशी है। उन्होंने कहा कि ‘वर्तमान पीढ़ी बहुत ही सौभाग्यशाली है कि उन्हें रामलला के ऐसे दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। दर्शन करने जा रहे पूर्व उपाध्यक्ष रामनिवास साहू ने कहा कि श्रीराम मंदिर के निर्माण से लोगों की लगभग 500 वर्षों की प्रतीक्षा खत्म हुई है और पूरे देश का वातावरण राममयी हो गया है। देश में धार्मिक सौहार्द और प्रेम भाव का माहौल बना हुआ है। यह भारत की विजय है। अयोध्या दर्शन में पूर्व उपाध्यक्ष रामनिवास साहू, भाजपा नेता रामबिलास साहू, जनपद सदस्य श्रीमती जगपती साहू, मोतिमनी, धर्मजीत साहू, शांति, लोलीबाई, शिवबरन, गोविंद राम, फुलकुंवर, देवनारायण, कौशल्या, मथुरा राम, कलिंदर राम, विष्णु शामिल हैं। कार्यक्रम में जनपद के पंचायत इंस्पेक्टर नर्बदा सिंह, जगसाय सिंह, शिवशंकर सिंह, रामकृष्ण साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर