
अंबिकापुर,
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सोमवार को जिला आगमन पर पीजी कॉलेज ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस दौरान कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम भी उनके साथ रहे।
मुख्यमंत्री श्री साय के सरगुजा प्रवास के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े सहित अंबिकापुर विधायक श्री राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक श्री रामकुमार टोप्पो, संभागायुक्त श्री जी आर चुरेंद्र, पुलिस महानिरीक्षक श्री अंकित गर्ग
, कलेक्टर श्री विलास भोसकर, पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल द्वारा पुष्प भेंटकर आत्मीय स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे l

Author: Aashiq khan
Post Views: 339




