दो सचिवों पर गिरी गाज आवास योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं – जिला पंचायत सीईओ

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में लापरवाही करने के कारण 

सूरजपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत ग्राम पंचायत जूर जनपद पंचायत भैयाथान में वित्तीय वर्ष 2018-19 में तत्कालीन पंचायत सचिव श्री लक्ष्मी कनेडिया एवं तत्कालीन सरपंच श्री अखिलेश सिंह के द्वारा मूल हितग्राही श्री रामकेश्वर आ० रामसुन्दर के स्थान पर अन्य व्यक्ति श्री रामकेश्वर आ० रामकुमार ग्राम सभा की कार्यवाही में अनुमोदन दिया गया। जिसके फलस्वरूप मूल हितग्राही श्री रामकेश्वर आ० रामसुन्दर आज पर्यंत लाभान्वित होने से वंचित है। इस प्रकार तत्कालीन पंचायत सचिव श्री कैलाश चन्द साहू एवं श्री लक्ष्मी कनेडिया जनपद पंचायत भैयाथान जिला सूरजपुर द्वारा अपने पदीय कर्तव्यों / दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।
वर्तमान में शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास के सफल क्रियान्वयन हेतु लगातार समीक्षा बैठक का आयोजन करते हुए लक्ष्य पूर्ण करने हेतु जमीनी अमले को निर्देशित किया जा रहा हैं इसके साथ ही योजना में लापरवाही करने पर कठोर कार्यवाही से भी प्रशासन नहीं चूक रहा हैं।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर