नवीन न्याय संहिता, संविधान द्वारा दिए गए सभी अधिकारों की करेगी रक्षा -संभागायुक्त श्री गोविंद राम चुरेंद्र

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*बार एसोसिएशन के सदस्यगण की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ ’’नवीन न्याय संहिता’’ पर सेमिनार*

सूरजपुर । 1 जुलाई 2024 को नवीन न्याय संहिता लागू होने वाली है। जिसके संबंध में आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में बार एसोसिएशन के सदस्य गण की उपस्थिति में सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में संभागायुक्त श्री गोविंद राम चुरेंद्र भी उपस्थित थे। जिन्होंने भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 व भारतीय साक्ष्य संहिता 2023 के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला। सेमिनार में उन्होंने सार्थक बातचीत, विचार विमर्श और प्रश्नोत्तर के माध्यम से नवीन कानून की मुख्य विशेषताओं को उपस्थित जनों के समक्ष रखने का प्रयास किया। सेमिनार में उन्होंने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि नवीन न्याय संहिता, संविधान द्वारा दिए गए सभी अधिकारों की रक्षा करेगी और सभी को न्याय मिले इस बात पर बल देगी।
बैठक में जिला पंचायत अपर कलेक्टर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थिति थे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर