शराबी प्रधान पाठक के विरूद्ध भाजपा कार्यकर्ता ने जिला शिक्षा अधिकारी कों पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया है

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

विकास खण्ड राममनुजनगर ग्राम सुरता छातापारा के शराबी प्रधानपाठक पर कार्यवाही किये जाने को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जशपुर जिला प्रभारी मो० इसराईल ने जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपे ज्ञापन।

 

विकास खण्ड राममनुजनगर के ग्राम सुरता के छातापारा प्राथमिक शाला में दो वर्षों से पदस्थ शराबी प्रधानपाठक श्री समय लाल सिंह द्वारा निरंतर स्कूल में शराब के नशे में धुत होकर नौनिहाल बच्चों की भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हुए अध्यापन के एवज में बच्चों के साथ मारपीट व गाली गलौज करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जशपुर जिला प्रभारी मो० इसराईल ने जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर को ज्ञापन सौंपते हुए अविलम्ब कार्यवाही कर निलंबन की मांग की है।

राममनुजनगर विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम सुरता के छातापारा प्राथमिक शाला में पदस्थ एक शराबी प्रधानपाठक के द्वारा स्कुल में निरंतर शराब के नशे में धुत होकर स्कूल संचालन किये जाने तथा बच्चों के साथ मारपीट व गालीगलौज करने की जानकारी प्राप्त होने पश्यचात गत एक जुलाई को ग्राम पंचायत सुरता के सरपंच श्री सुरेश सिंह व हाई स्कूल के प्राचार्य एवं एक मीडिया सहित अन्य ग्रामवासी मौके पर स्कूल पहुंच कर देखा कि हमेशा की तरह आज भी प्रधानपाठक समय लाल सिंह शराब के नशे में धुत है

। लोगों के अनुसार शराबी प्रधानपाठक की हरकत की जानकारी संबंधित विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी को समय समय पर शिकायत दिए जाने के बावजूद आज प्रयत्न तक कोई कार्यवाही नहीं किया जाना अधिकारियों द्वारा संरक्षण दिए जाने का परिचायक है।

देश के भविष्य के कहे जाने वाले स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चें जिनके शिक्षक भविष्य के रचयिता माने जाते हैं।

जब स्कूल के जिम्मेदार प्रधानपाठक ही बच्चों को शिक्षा दिए जाने की जगह नशे में मारपीट व गालीगलौज करने लग जाये तो उस स्कुली बच्चों का क्या होगा।

ज्ञात हो कि मामले को लेकर जनप्रतिनिधि एवं ग्राम वासियों में भारी रोष ब्याप्त है

, मामले को गंभीरता से लेते हुए भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व जशपुर जिला प्रभारी मो० इसराईल ने सूरजपुर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए शराबी प्रधानपाठक समय लाल सिंह को तत्काल निलंबन की कार्यवाही करते हुए अन्यंत्र हटाये जाने की मांग की है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan