
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर
सूरजपुर जिले के प्रेमनगर जनपद स्थित ग्राम पंचायत केदारपुर सरपंच पुष्पेंद्र सिंह ने महिला समूह की महिलाओं कों ई रिक्शा प्रदान किया है,
विदित हो की केदारपुर के युवा सरपंच व सरपंच संघ के अध्यक्ष जनपद पंचायत प्रेमनगर ने अपने पंचायत की महामाया स्वयं सहायता समूह की दीदियों का उत्साह वर्धन करते हुए
पंचायत निधि 15 वा वित्त योजना के तहत स्वीकृति कराकर समूह को प्रदान किया है,
ई रिक्शा से अब केदारपुर महामाया समूह की दीदीयों द्वारा सफ्ताह मे एक दिन ई रिक्शा के माध्यम से कचड़ा का उठाव कर रहे है
तथा गिला कचड़ा एवं सूखा कचडा कों अलग अलग तरीके से रख रखाव कर रही है,
जिससे अब गांव मे निवासरत महिलाएं उक्त घरों से निकलने वाले कचङो कों नियमित सफ्ताह मे उठा रहे है,
गिला कचड़ा सूखा कचड़ा बाहर फेखने के बजाये घर पर ही डस्ट बीन मे एकत्र कर रख रहे है,
जिसे सफ्ताह मे कचड़ा उठाव के लिए घर घर पहुंच कर समूह की दीदियों द्वारा कचड़ा उठाव कर रहे है,ई रिक्सा के मिलने से समूह की महिलाओं की ख़ुशी दुगुनी हो गई है, सभी ने सरपंच कों धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है,
वहीं ई रिक्शा के लोकार्पण के अवसर पर जनपद के सी ई ओ संजय कुर्रे,,
सरपंच पुष्पेंद्र सिंह, उपसरपंच कमलराधा, अशोक देवांगन,
पी आ पी रोजफ़ातिमा सहित गांव के वार्ड पंच ग्रामीण जन एवं समस्त महिला समूह की दीदी मौजूद थी,l


