पस्ता संकुल केंद्र मे प्रवेश उत्सव का आयोजन हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा 

 

संकुल केंद्र पस्ता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संकुल स्तरीय शाला प्रवेश  उत्सव 

 

सूरजपुर जिले के रामानुजनगर क्षेत्र के शासकीय हाईं स्कूल पस्ता के सभाकक्ष में आज दिनांक-05.07.2024 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री पंडित भारद्वाज के मुख्य आतिथ्य,

शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री दिराजराम प्रजापति की अध्यक्षता एवं जनपद सदस्य श्री राजेश कुर्रे,बी.आर.सी. श्री हज़ारी लाल चक्रधारी,बी.पी.ओ.श्री रविनाथ तिवारी के विशिष्ट आतिथ्य में विकासखंड के अन्तर्गत संकुल केंद्र पस्ता में हर्षोल्लास के साथ संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव सम्पन्न हुआ.

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा माँ वीणापाणि के समक्ष धूपदीप प्रज्ज्वलित कर छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया 

तत्पश्चात् सभी अतिथियों को बैज लगाकर तथा पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया

.इस दौरान हाई स्कूल की छात्राओं ने स्वागत गीत तथा प्रा.शा.पस्ता के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने सुंदर स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया.

स्वागतोपरांत शिक्षक श्री मनोज कुमार दुबे ने मुख्यमंत्री का संदेशवाचन किया

.संकुल प्राचार्य श्री रमेश गुप्ता के द्वारा स्वागत उद्बोधन के साथ शैक्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया

.तत्पश्चात् अतिथियों द्वारा कक्षा पहली,छठवीं व नवमीं के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर व मुँह मीठा कर पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश प्रदान किया गया.

तत्पश्चात् हाई स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों कु.सोनामती,छबीन्द्र व सचिन को मेडल व पाठ्यवस्तु प्रदान कर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में उद्बोधन के क्रम में मुख्य अतिथि विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री पंडित भारद्वाज द्वारा सभी शिक्षकों को स्वअनुशासित होकर कर्तव्य निर्वहन करने तथा विद्यालय के कुशल संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया,

साथ ही विद्यार्थियों को नियमित विद्यालय आकर अध्ययन करने हेतु प्रेरित किया गया.

कार्यक्रम के अध्यक्ष श्री दिराजराम प्रजापति ने पढ़ाई के महत्व पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को मेहनत कर अच्छा मुक़ाम हासिल करने को कहा

.विशिष्ट अतिथि श्री राजेश कुर्रे ने अपने विद्यार्थी जीवन की प्रेरक कहानी सुनाते हुये पढ़ाई पर आधारित सुग्गा गीत प्रस्तुत किया

जिसे सभी अतिथियों ने बड़े मन भाव से सुना

.श्री हजारीलाल चक्रधारी ने सभी से शासन की सभी शैक्षिक योजनाओं पर अमल करने का आग्रह किया.

बी.पी.ओ श्री रविनाथ तिवारी ने विद्यार्थियों को स्वयं अध्ययन करने के साथ-साथ माता पिता को भी साक्षर बनाने की अपील की गयी.

अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया गया

.कार्यक्रम में मुख्य रूप से व्याख्याता श्री पुलस्तराम साहू ,श्री मनोज कुमार तिग्गा ,श्रीमती यशोदा साहू, श्रीमती सविता गौतम, श्री मनोज कुमार दुबे ,श्री सगीर आलम ,श्री रमेश सिंह, श्री राम निवास साहू, श्री अमरसाय साहू, श्री सुबोध तिर्की, श्री सुरेंद्र राम टोप्पो , श्री महादेव सिंह, श्री रूपनारायण सिंह , श्री ओमप्रकाश वर्मा, श्री रामाशंकर साहू,श्रीमती प्रियंका सिंह, श्रीमत कपिला पण्डो ,ममता सिंह, राजकुमार,तुला, जोगिंदर, अरविंद ,पुनीत सहित शिक्षक,पालक,अभिभावक व विद्यार्थी उपस्थित रहे.कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधान पाठक श्री रमाशंकर साहू तथा आभार प्रदर्शन संकुल समन्वयक श्री लुकेश्वर सिंह ने किया.इस अवसर पर काफी संख्या मे छात्र अभिभावक पालक गण उपस्थित थे l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan