
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
रामानुजनगर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे रात्रि कालीन डियूटी मे नहीं आते एम बी बी एस चिकित्सक,
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार की रात्रि लगभग नौ बजे श्रीनगर निवासी अखिलेश सिंह की माता जी का स्वास्थ्य खराब हो गया था,
मरीज की तबियत अचनाक बिगड़ी जिसे लेकर हॉस्पिटल पहुँचे तो वहां पर एमरजेंसी चिकित्स्क RMS मौजूद थे, और कुछ नर्स रही किन्तु एक भी बड़े चिकित्सक उपस्थित नहीं थे
जिससे मरीज के परिजनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर अपनी भड़ास निकाल दी,
इस बीच महिला मरीज का उपचार तो किया जा रहा किन्तु बड़े चिकित्सक के मशवरा के ही दवाई लगाया जा रहा है जिससे परिजनों संतुष्ट नहीं होते इस तरह इतने बड़े क्षेत्र के बड़े हॉस्पिटल मे रात्रि कालीन डियूटी से नदारत रहते है
एम बी बी एस डॉक्टरो के नहीं आने से लोग मायूस हो रहे है
, आपात कालीन स्थिति के लिए एक जानकार और जिम्मेदार डॉक्टर की डियूटी अनिवार्य रूप से लगाना अति आवश्यक है
जिससे आम और ख़ास सभी तरह के लोगों का उपचार सुचारु रूप से हो जिससे परिजनों मे हॉस्पिटल के ईलाज पर भरोषा होना आवश्यक है l
वहीं परिजनों ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे बड़े चिकित्स्कों की रात्रि कालीन डियूटी लगाने की मांग जिला प्रसासन से किया है l


