
CG आजतक न्यूज़
ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा
ग्राम पंचायत केशव नगर जिला सूरजपुर में डस्ट से गंभीर बीमारी फैलने की शिकायत ग्राम
वासियों ने जिला कलेक्टर सूरजपुर से किया है l
विदित हो की ग्राम वासियों किसानों की कृषि भूमि रेण नदी से लगी हुई है तथा पक्की सड़क से आवसीय मकान बने हुए हैं,
विगत कई वर्षों से यहां पर सवाई स्टोन क्रशर ,एवं सत्यम डामर प्लांट संचालित है ,
जिससे लगातार निकलती डस्ट से कृषि भूमि बंजर होती जा रही है
वहीं उपजाऊ भूमि बंजर होती जा रही है तथा डामर प्लांट के जहरीले धुए से दमा ,खांसी ,सांस, टीवी एवं अनेक प्रकार की बीमारी फैल रही है
यह भी बताया की इकाई धारकों के द्वारा किसानों की भूमि पर रेता ,बालू, गिट्टी और पत्थर का भंडारण कर दिया गया है।
जिससे ग्राम वासी खेती न कर पाए तथा मना करने पर डराया एवं धमकाया जाता है
,जिससे ग्राम वासी भयभीत है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से भूमि पर किए गए भंडारण को हटाने का एवं संचालित इकाई को शहर से दूर स्थानांतरित करने की गुहार लगाई है
, जिससे गांव का बिगड़ता संतुलन समान्य हो सके, लोगो को सुध हवा मिल पाए,






