अस्पताल, आंगनवाड़ी, स्कूल व छात्रावासों का अधिकारी करेंगे नियमित निरीक्षण’

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए हैं गुणवत्तापूर्ण जांच करने की जिम्मेदारी

कोरिया । जिले के कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों, स्कूलों, छात्रावासों और आंगनवाड़ी केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है।

कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि इन संस्थानों का नियमित निरीक्षण करने से वहां की समस्याओं, आवश्यकताओं और सुविधाओं का सटीक आकलन किया जा सकेगा, जिससे समय पर उनका समाधान किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जिम्मेदारीपूर्वक और गुणवत्तापूर्ण निरीक्षण करें, जिसमें डॉक्टर, स्टाफ, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति, साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता, गरम भोजन, पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति की जांच शामिल है।

कलेक्टर श्री लंगेह ने जर्जर भवनों और कमरों की स्थिति की जानकारी समय पर देने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि संबंधित विभाग तुरंत ठोस कार्यवाही कर सके। उन्होंने अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान सभी पहलुओं पर विस्तृत प्रतिवेदन देने के भी निर्देश दिए हैं।
जिले के एसडीएम, जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी, आदिम जाति विकास विभाग के अधिकारी और जनपद पंचायत के सीईओ को इन संस्थानों की निगरानी लगातार करने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि यह निरीक्षण प्रक्रिया सुनिश्चित करेगी कि जिले में संचालित सभी संस्थान अपनी सेवाएं बेहतर तरीके से प्रदान करें और किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान हो।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया

सबसे ज्यादा पड़ गई