संकुल प्राचार्य कमल किशोर पान्डेय ने अपने पुत्र का स्कूली बच्चों के साथ मनाया रोहन पांडेय का जन्मदिन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

न्योता भोज का आयोजन भी किया

अनिल साहू

सूरजपुर । विकासखंड रामानुजनगर कोट के संकुल प्राचार्य कमल किशोर ने अपनी पुत्र का जन्मदिन प्राथमिक शाला  भदरा पारा के बच्चों के साथ मनाया। कहते हैं कि खुशियां बांटने से बढ़ती है। संकुल प्राचार्य श्री कमल किशोर पांडेय शासकीय प्राथमिक शाला भदरा पारा के बच्चों के साथ सुबह की प्रार्थना में शामिल हुए एवम् बच्चों के साथ अपने पुत्र रोहन पांडेय का जन्मदिन मनाकर बच्चों के साथ खुशियां बांटी । छत्तीसगढ़ शासन एवं जिला प्रशासन योजना न्योता भोजन का आयोजन भी  किया। न्योता भोज का आयोजन समाज का कोई भी व्यक्ति किसी विद्यालय में प्रधान पाठक की सहमति से कर सकता है और अपनी खुशी बच्चों से बांट सकते हैं। संकुल प्राचार्य ने बच्चों को नियमित विद्यालय आने अनुशासित रहने एवम् में मन लगाकर पढ़ने को कहा।

न्योता भोजन कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय के बीच अपनेपन की भावना का विकास, भोजन के पोषक मूल्य में वृद्धि तथा सभी समुदाय वर्ग के बच्चों में समानता की भावना विकसित करना है। न्योता भोज की अवधारणा सामुदायिक भागीदारी पर आधारित है। जिसे किसी भी व्यक्ति/समुदाय द्वारा अपनी इच्छा से संस्था प्रमुख के अनुमति के बाद किया जा सकता है। इस बिच विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया ।  इस कार्यक्रम में श्री चानसी कुशवाहा, श्री यदुवंश नारायण साहू , श्री रमेश साहू, श्री राधे साहू प्रधान पाठक मा. शा. कोट, श्री कृष्ण साहू, श्री रूप नारायण साहू एवम् श्रीमती नीलू साहू, श्रीमती जानकी, श्रीमती दुर्गा उपस्थित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई