लक्ष्मण की समस्या हुई दूर तो बैगा परिवार को मिली राहत जन्म प्रमाण-पत्र बनने से परिवार में आई खुशियां

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निरज साहू

कोरिया । विगत एक बरस से अपने बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के लिए पोड़ी (बचरा) तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम गोविंदपुर के विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति के परिवारों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था लेकिन प्रदेश के मुखिया श्री विष्णुदेव साय के सुशासन वाली सरकार के मंशानुरूप जिले के कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी के विशेष पहल से इन परिवारों को इस परेशानियों से छुटकारा मिल गई है।

पोड़ी (बचरा) तहसीलदार श्री ओपी सिंह ने जानकारी दी कि ग्राम गोविंदपुर निवासी श्री अशोक कुमार की पुत्री नीरज कुमारी, श्री दुलार साय की बेटियां कुमारी संगीता व कविता, श्री बृजलाल के बिटिया सगुन, बुधियारो, श्री जगसाय की बेटी रीना एवं शंकर लाल बैगा के पुत्र प्रशंसा कुमार का जन्म प्रमाणपत्र तत्काल बनाकर दिया गया। इसी तरह जिला कलेक्टरेट कार्यालय में लगने वाले जन चौपाल कार्यक्रम में बैकुंठपुर विकासखंड के ग्राम आमगांव निवासी श्रीमती चंदा बाई ने अपने पुत्र श्री लक्ष्मण यादव के जन्म प्रमाण पत्र बनने में आ रही परेशानियों का जिक्र कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी के समक्ष दर्ज कराई। आवेदन को पढ़ते ही तत्काल जन्म प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए और उसी दिन बैकुंठपुर के तहसीलदार श्रीमती डॉ. अमृता सिंह ने जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के आदेश जारी की और अब लक्ष्मण यादव का जन्म प्रमाण-पत्र बन गया। जन्म प्रमाण पत्र बनने से बैगा परिवार में खुशियां देखने को भी मिली है।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया