


CG आजतक न्यूज़ ब्यूरो
अंबिकापुर सरगुजा
सूरजपुर जिले के प्रेमनगर जनपद स्थित ग्राम पंचायत वृन्दावन मे संचालित शासकीय आ जा क हाई स्कूल मे शिक्षको कि कमी के साथ साथ अन्य
समस्याओ के आलावा विभिन्न प्रकार कि समस्याओ से छात्रों को परेशानी उठाना पड़ रहा है,
विदित हो कि हाई स्कूल मे हिंदी, और संस्कृत विषय के शिक्षको कि पद स्थापना शुरू से ही नहीं किया गया है
,तथा लेखा पाल कि न्युक्ति नहीं किया गया है जिससे बाबू का काम भी यहां के शिक्षक ही कर रहे हैं,,
वहीं पेयजल के लिए लगाया गया स्मरसिबल पम्प खराब होने तथा पाईप क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण बच्चों को पेयजल संकट,दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है,
उल्लेखनीय है कि बच्चों को शौच के लिए नित्यदिन परेशानी होती है, जिससे छात्रों को जंगल कि ओर जाना पड़ता है,
जहाँ पर अनहोनी कि असंका बना रहता है,विद्यालय के समीप जंगल लगा हुआ है जहाँ भालू एवं विभिन्न जीव जंतुओ का खतरा बना रहता है,
ज्ञात हो कि , विद्यालय के प्रेक्टिकल कक्ष सहित अन्य कमरों मे पानी के रिसाव के कारण बच्चों को अत्यंत ही परेशानी होती है,
गौरतलब हो कि विद्यालय के सुरक्षा हेतु अहाता का निर्माण अधूरा होने के कारण विद्यालय परिषर मे लगाए गए पौधे सुरक्षित नहीं रह पाता है
,तथा विद्यालय कि सुरक्षा के लिए बाउंड्री बाल निर्माण कि अत्यंत आवश्यकता है
, बच्चों ने बताया कि शिक्षक ईमानदारी से सम्पूर्ण बिषय पढ़ा रहे है किन्तु विषय वार शिक्षक नहीं होने से उनका शिक्षा के अध्ययनन अध्यापन मे कुछ कमी है
,बच्चों ने पेयजल, सोचालय, सहित रिसाव हो रहे भवन कि मरम्मत कि गुहार जिला प्रसाशन से लगाई है l




