दो वर्षो से लापता प्रधान पाठक विद्यालय नहीं पहुंच पाए, कैसे मिलता है उन्हें वेतन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

CG आजतक न्यूज़ प्रतिनिधि

प्रभा राजवाड़े

रामचंद्रपुर बलरामपुर 

 

बलरामपुर जिले मे दो वर्षो से नदारत हैं स्कूल के प्रधान पाठक,.

अजीबो गरीब मामला सुनने मे लगता है लेकिन यह हकीकत है कि बलरामपुर जिले के

 रामचंद्रर पुर स्थित प्राथमिक शाला शिवपुर पटेल पारा मे प्रधान पाठक लक्ष्मी सोनी का पहला पद स्थापना प्राथमिक शाला शिवपुर मे 18/10/22को हुआ था

इसी दरमियाँन पद स्थापना कुछ दिनों बाद प्रसासनिक रूप से निरस्त हो गया था,

चुकी प्रधान पाठक ने अपनी सूझबूझ से हाई कोर्ट से स्टे लेकर पुनः विद्यालय के प्रधान पाठक कि कुर्सी सम्हाल रहे थे,

इसी बीच काउंसलिंग हुई और उन्हें एस डी एम कार्यालय मे संलग्न कर दिया था,

अश्चर्य का बिषय ओर गंभीर बिषय यहां पर यह सवाल उठता है कि प्रधान पाठक शिक्षा विभाग के थे तो उन्हें शिक्षा विभाग मे संलग्न करना था सूत्रों से मिली जानकारी से यह पता चला कि,

 प्रधान पाठक लक्ष्मी सोनी को एस डी एम कार्यालय मे अटैच कर दिया गया था,

इसी बीच प्रधान पाठक लक्ष्मी सोनी लम्बे अरशे बाद पुनः पद स्थापना कि आदेश लेकर पहुँचे और जवाइन कर प्रधान पाठक का पद 10 फ़रवरी 2023.मे आये पद भार ग्रहण किया

, किन्तु फिर वे दुबारा विद्यालय नहीं आये,,

स्कूल मे पदस्त सहायक शिक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि उसके बाद प्रधान पाठक के दर्शन दुर्लभ हो गए वे लगातार अनुपस्थित है,

कहा पढ़ा रहे है  या नहीं,

किस तरह और किस आधार से उनका वेतन उनको मिल रहा है या नहीं, यह जांच का बिषय है,

कहा यहां पर 55.बच्चे अध्ययनरत है, 

सम्पूर्ण जानकारी जन शिक्षक एवं संकुल मे दर्जनों बार दिया गया किन्तु शिक्षा विभाग के उदासीनता के कारण इस विद्यालय के प्रधान पाठक कि खोज खबर आज तक नहीं लिया गया,

जो कि बहुत बड़ा सवाल खड़ा करता है,

उनको शासकीय राशि कहा से मिलती है, कहा पर पदस्त हैँ, अटैच हैं या निलंबन चल रहे विद्यालय को इसकी जानकारी नहीं दिया गया है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan