
अनिल साहू
सूरजपुर । जिले मुख्यालय के देवनगर मंडल में भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 के शुभारंभ कार्यक्रम में देवनगर मंडल मे भाजपा के जिला महामंत्री व सदस्यता अभियान के जिला संयोजक सम्माननीय राजेश महलवाला सम्मिलित हुए। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते राजेश महलवाला ने कहा कि आज सदस्यता अभियान का एक और दौर प्रारंभ हो रहा है। भारतीय जनसंघ से अब तक हमने देश में एक नई राजनीतिक संस्कृति लाने का भरसक प्रयास किया है। अगर किसी दल में आंतरिक लोकतंत्र निरंतर नहीं पनपता तो वैसी स्थिति बनती है जो आज हम देश के कई दलों की देख रहे हैं। सभी को मिलजुलकर सदस्यता अभियान में लग जाना है और भाजपा मे ज्यादा से ज्यादा लोग भाजपा के सदस्य्ता अभियान मे जुड़े और सदस्य बने । इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जिला सोशल मीडिया प्रभारी व मंडल प्रभारी सम्माननीय शशि तिवारी जी, मंडल सहप्रभारी एवं कार्यक्रम प्रभारी जनपद उपाध्यक्ष रामानुजनगर सम्माननीय दीपक गुप्ता जी, मंडल संयोजक किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सम्माननीय रामकरण साहू जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता आदरणीय नंदकेश्वर यादव जी, भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष दौलत प्रताप सिंह, अजजा मोर्चा अध्यक्ष मानिकचंद पोर्ते महिला मोर्चा अध्यक्ष शकुंतला देवांगन, पि.वर्ग मोर्चा अध्यक्ष दीपक मुंगेरी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सैयद रजा के मार्गदर्शन व मंच संचालन भाजपा मंडल महामंत्री अशोक यादव जी, आभार हेमदास मिश्रा जी ने किया व भाजपा मंडल देवनगर के ऊर्जावान देवतुल्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ जिसमे सदस्यता अभियान कार्यक्रम के सभी शक्तिकेंद्र बूथ के टोली प्रमुख व सहयोगी शामिल रहे व सैकड़ो लोगो ने भाजपा की सदस्यता ली ।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर
Post Views: 1,230





