
सरगुजा संभाग के जिला सूरजपुर प्रेमनगर के रिहायसी बस्ती मे हाथियों के दल आने से ग्रामीणों मे दहसत का माँहॉल निर्मित हो गया है,
शनिवार को शाम पांच बजे अचानक हाथियों का झुण्ड ग्राम पंचायत अनंत पुर तारकेश्वरपुर उमेश्वरपुर, कोतल
लक्षमी पुर मे विचरण कर रहा था, जिसकी सुचना वन विभाग को दिया गया,
वहीं वन विभाग के रेंजर राम चन्द्र प्रजापति सहित काफी संख्या मे वन विभाग के स्टाप दलबल पहुँचकर रातभर कि रतजगा बाद हाथियों को भगाने मे सफल रहे
तथा हाथी प्रभावित क्षेत्रो मे लोगों को अलर्ट जारी करते हुए सावधानी बरतने अपील किया गया है,
ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 11 हाथियो का झुण्ड धान के फसलों को काफी नुक्सान पहुंचा चुके है
, बताया जाता है कि हाथी सूरजपुर जिले से निकल कर सरगुजा के उदयपुर कोरबा कि ओर निकल चुके है,
जिससे वन अमला चैन कि सांस लिया है,
हाथियों के दलों ने इस बार शान्ति प्रिय तरीके से विचरण कर गए
किसी प्रकार कि जनहानी नहीं कि है, किन्तु किसानों के धान कि फसलों मे चलने के कारण किसानों को क्षती पहुंचा है
,
ग्रामीणों ने फ़सल नुकसान का आकलन कराकर संबंधित किसानों को फ़सल मुआवजा कि मांग जिला प्रसाशन से किया है l




