जलाऊ लकड़ी लेने जा रहे व्यक्ति को भालू ने किया हमला, रेफर

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

सूरजपुर ब्यूरो 

जंगल जा रहे व्यक्ति को भालू ने हमला कर किया जख्मी 

उपचार जारी

जंगल जा रहे एक व्यक्ति को जंगली भालू ने अचानक हमला कर दिया जिससे उसे गंभीर चोट लगी है,

खूंखार भालू हमला करने के बाद जंगल कि ओर रवाना हो गया

 सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले के प्रेमनगर स्थित ग्राम पंचायत तारकेश्वरपुर के घुटरापारा निवासी 48 वर्षीय युवक अमोल सिंह पिता धन साय जाति गोड़ को जंगली भालू ने उस पर अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है,

 बताया,जा रहा है कि जंगल जलाऊ लकड़ी लेने जा रहे थे, तभी अचानक भालू के द्वारा हमला कर दिया गया

, और काटने के बाद भालू जंगल की ओर भाग गया

 हल्ला करने व चिल्लाने लगा , तो गांव के कुछ लोगों ने गंभीर हालत में देखकर फोन के माध्यम से घर वालों को सूचना दिया गया

.परिजनों द्वारा जंगल पहुँचकर घायल व्यक्ति अमोल सिंह को घायल अवस्था मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रउमेश्वरपुर भर्ती कराया गया था, भालू के हमले से चेहरे ओर शरीर के कई हिस्सों मे गंभीर चोट आई है जिसका प्राथमिक उपचार बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया,

खबर लिखें जाने तक वन विभाग कि टीम नहीं पहुंच पाई थी l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan