
ग्राम पंचायत मे संयुक्त रूप से स्वच्छ्ता के तहत कार्यकर्म आयोजित हुई,

कलेक्टर सूरजपुर रोहित व्यास,
जिला पंचायत सीईओ कमलेश नंदनी के मार्गदर्शन मे आज
माध्यमिक शाला पम्पानगर , प्राथमिक शाला पम्पानगर, आंगनबाड़ी केंद्र पम्पानगर सहित ग्राम पंचायत पम्पानगर के सामुदायिक सहभागिता से “स्वच्छता ही सेवा अभियान” अंतर्गत आवश्यक एवं अनिवार्य बैठक का आयोजन किया गया था
जिसमें माध्यमिक शाला पम्पानगर की शिक्षिका प्रियंका सिंह ने समुदाय से अपील करते हुए कहीं की विद्यालय मे नियमित निगरानी करें एवं विद्यालय हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करें
इससे बच्चों की उपस्थिति दर में वृद्धि होने के साथ समुदाय और विद्यालय के बीच के संबंध भी सुदृढ़ मजबूत होंगे
जिससे विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहयोग प्राप्त होगा साथ ही प्रति बैगलेस डे यानी की शनिवार को ग्राम के प्रतिभावान व्यक्तियों को विद्यालय में कम से कम एक घंटा समय देने हेतु आग्रह किया
जिससे बच्चों में व्यावसायिक शिक्षा का प्रसार हो सके
ग्राम पंचायत के सचिव शत्रुघ्न सांवरे ने स्वच्छता संबंधी कार्यक्रमों की जानकारी दी और विद्यालय में हर संभव सहयोग प्रदान करने की बात कही तथा शिक्षक मनोज प्रजापति ने विद्यालय के नियमित देख-रेख हेतु एक व्यक्ति नियुक्त करने हेतु निवेदन किया।
तत्पश्चात स्वच्छता ही सेवा है अभियान अंतर्गत विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम में बच्चों , शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और जन समुदाय द्वारा गंदगी को दूर भगाने ,भारत माता की सेवा करने, स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और प्रतिवर्ष 100 घंटे यानी हर सप्ताह 2 घंटे का श्रमदान कर स्वच्छता के इस संकल्प को चरितार्थ करने
, ना गंदगी करने ना ही किसी और को करने देने,
गांव-गांव और गली-गली स्वच्छ भारत मिशन का प्रचार करने की शपथ दिलाई गई ।
तथा खरपतवार उन्मूलन हेतु श्रमदान करते हुए
, जन जागरूकता हेतु स्वच्छता रैली निकाली गई
,हाथ धुलाई के सात तरीके बताते बताते हुए हाथ धुलवाए गए
,वाद विवाद प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली बनाओ प्रतियोगिता , सांस्कृतिक उत्सव एक पेड़ मां के नाम ,कचरे से कला , कबाड़ से जुगाड़, स्वच्छता संबंधी स्लोगन निर्माण आदि इवेंट आयोजित किए गये सभी विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत पम्पानगर के सरपंच सोनमतिया सिंह
शत्रुघ्न सांवरे ,महेश सिंह , प्रियंका सिंह ,कमला देवी, अल्मा खाखा ,पूजा केसरी ,प्रीति गुप्ता ,नवल साय , मनोज प्रजापति , बंशगोपाल सिंहसंकुल समन्वयक द्वारिकापुर ,देवन प्रजापति, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य, योगेंद्र ,राकेश ,धनेश्वरी , चंदन , हरिनंदन ,भगवती प्रजापति , कमला सिंह, मीरा प्रजापति, किरण सिंह, प्रभावती सिंह ,सुखमनिया प्रजापति , रामेश्वरी दास, अनीता सिंह ,बसंती सिंह ,मन बसिया सिंह, रीना देवी दास ,सुशीला प्रजापति , इंद्रासो प्रजापति, पनमेश्वरी सिंह, गीता देवी सिंह, विद्यारश्मि सिंह, कौशल्या दास, अनीता सिंह तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित सभी का सक्रिय योगदान रहा ।







