बहादुर कलारिन सम्मान“, “वीरांगना“ रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार एवं “मिनी माता सम्मान 10 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अम्बिकापुर छः ग शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली राज्य की महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से प्रतिवर्ष “बहादुर कलारिन सम्मान“ प्रदान किया जाता है।

इसके तहत एक महिला को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किये जाने का प्रावधान है।

इसी प्रकार महिलाओं, विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष “वीरांगना“ रानी अवंतीबाई लोधी स्मृति पुरस्कार प्रदान किया जाता है।

इसके तहत् एक महिला को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किये जाने का प्रावधान है।

वहीं महिलाओं के विशेष रूप से अनुसूचित जाति/जनजाति/पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की एक महिला/

अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष “मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)“ प्रदान किया जाता है।

इसके तहत एक महिला या संस्था को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किये जाने का प्रावधान है।

महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सम्मान हेतु इच्छुक महिला 10 अक्टूबर 2024 तक कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अम्बिकापुर जिला-सरगुजा को आवेदन कर सकते है।

अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय में कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग से संपर्क किया जा सकता है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan