मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जिले में होगा आगमन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*-महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कार्यक्रम स्थल में तैयारियों का किया अवलोकन*

सूरजपुर । 01 अक्टूबर को स्टेडियम ग्राउंड सूरजपुर में संभाग स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस का भव्य आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगें। इसके साथ ही कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी। जिला प्रशासन द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संबंधित अधिकारियों को विभिन्न दायित्व सौंप गए हैं। इसके साथ ही कार्यस्थल में युध्दस्तर पर कार्यक्रम दिवस के लिए तैयारी की जा रही हैं। तैयारियों का जायजा लेने कार्यक्रम स्थल पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े भी पहुँची थीं। जहां उन्होंने कार्यक्रम स्थल का अवलोकन किया और सभी तैयारियां निर्धारित समय से पूर्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।इस अवसर पर श्री बाबूलाल अग्रवाल , श्री मुरली मनोहर सोनी , श्री राजेश महलवाला , श्री संदीप छोटू , श्री अजय अग्रवाल, श्री अरविंद मिश्रा, श्री शिवशंकर साहू, श्री कृष्ण कुमार बल्लू, श्री मनी बग्गा , श्री संस्कार अग्रवाल, श्री संदीप जायसवाल , श्री रंजन सोनी तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

anil sahu
Author: anil sahu

जिला प्रतिनिधि सूरजपुर

सबसे ज्यादा पड़ गई