अग्रसेन जयंती मनाने सलका मे आवश्यक बैठक आहूत किया था

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़ 

प्रतिनिधि उदयपुर 

भरत लाल गुप्ता 

सलका में अग्रसेन जयंती समारोह कि आवश्यक बैठक आयोजित किया था,

बैठक उपरांत सर्व सम्मती से निर्णय लिया गया.

महाराजा अग्रसेन जयंती मनाने के निर्णय उपरांत युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दिया गया है,

विदित हो कि महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह मनाए जाने को लेकर सलका स्थित अग्रहरि गुप्ता वैश्य समाज के सदस्यों द्वारा आवश्यक बैठक संपन्न हुआ

जिसमें परंपरागत रूप से जयंती मनाए जाने वाले समाज के वंशज महाराजा अग्रसेन जयंती मनाये जाने को लेकर महत्त्वपूर्ण चर्चा एवं विचार विमर्श किया गयाl

  उल्लेखनीय है कि समाज के अध्यक्ष हरिशंकर गुप्ता ने बताया कि, गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम सलका मुख्य मार्ग स्थित शिव मंदिर के समीप स्थित नवनिर्मित आकाश भवन में अग्रहरि समाज मे जयंती समारोह मनाने का निर्णय लिया गया ,है,,

जिसमें सलका उदयपुर के समस्त परिजन अनिवार्य रूप सम्मलित होकर पूजा एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाये जाने की अपेक्षा की गई हैl

3 अक्टूबर को मनाया जाने वाले अग्रसेन जयंती समारोह गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सलका में स्वजातीय बंधु के सौजन्य से मनाए जाने का निर्णय लिया गया है, तथा कार्यकर्म मे सभी को समलित होकर सहयोग कि अपील भी किया गया है l

! सामाजिक एकता सौहार्द तथा सामाजिक उत्थान की दिशा में प्रतिवर्ष मनाए जाने वाला अग्रसेन जयंती समारोह में महिलाओं बच्चों. के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित बौद्धिक परिचर्चाओं का आयोजन किया जाता रहा है l

बैठक में हरिशंकर गुप्ता ,ओम प्रकाश गुप्ता, विक्रम कुमार गुप्ता, नागेश्वर प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता , अनिल कुमार गुप्ता, सुदामा प्रसाद गुप्ता, श्रवण गुप्ता, सरजू गुप्ता, संतोष प्रसाद अग्रहरी, सत्य प्रकाश गुप्ता, आकाश गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता ,बंसीलाल गुप्ता ,महेंद्र गुप्ता, मनीष गुप्ता ,भरत लाल गुप्ता , आदि उपस्थित थे l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan