आंगनवाड़ी सहायिका, कार्यकर्ता के रिक्त पदों के लिए 10 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निरज साहू

कोरिया । एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना अधिकारी, सोनहत से मिली जानकारी के अनुसार, आंगनबाड़ी केन्द्र पंडोपारा (खैरवारीपारा) में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनबाड़ी केन्द्र ठकुरहत्थी, कछार, मझारटोला में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन मंगाए गए थे।  प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन समिति द्वारा किया गया, जिसके बाद अनंतिम प्रावधिक सूची को एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना कार्यालय सोनहत, जनपद कार्यालय सोनहत, संबंधित ग्राम पंचायत और आंगनबाड़ी केंद्रों के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है।
इस सूची के संबंध में उम्मीदवारों से 10 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन समय में दावा और आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं। इसके बाद कोई भी दावा- आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया

सबसे ज्यादा पड़ गई