
–सुरजपुर जिले के तेज तर्रार लोकपाल सुरेन्द्र कुमार
आज पहली बार मनरेगा मे चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने पहुँचे,
विदित हो की रामानुजनगर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगन्नाथपुर में चल रहे मनरेगा काम का निरिक्षण किया गया,
इस दौरान कार्य स्थल पर उपस्थित मेट शिव प्रसाद ने लोकपाल को बताया कि गली पलक के तहत मनरेगा में यह कार्य कराया जा रहा है
निरिक्षण के दौरान लोकपाल सुरेन्द्र कुमार ने मनरेगा में कार्य कर रहे मोतीलाल, बिहारी, सुरेन्द्र,बंसवारी, बनारसी राजवाड़े से बातचीत करते हुए अन्य सुविधाओं कि जानकारी प्राप्त किया।
मजदुरो ने बताया कि गली पलक के बनने से पानी रूक जायेगा जिससे हम सभी लोगों को सिंचाई कि सुविधा मिलेगी।
लोकपाल सुरेन्द्र कुमार ने बताया है कि रोजगार गारंटी योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सुरजपुर जिले में चल रहे कार्यों का सतत निरीक्षण लगातार किया जा रहा है।







