बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ: स्कूलों में जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निरज साहू

कोरिया । सोनहत विकासखंड के विभिन्न स्कूलों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में गठित एक संयुक्त दल ने किया।

यह कार्यक्रम सोनहत के सभी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के साथ-साथ पटना, रनई, कटकोना, मूरमा, अंगा, डुमरिया, आंजोखूर्द, बरदिया, छिन्दियां, जमगहना और तरगवां के स्कूलों में भी आयोजित किया गया। इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बीच अंतर की जानकारी देना था, साथ ही छात्राओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, घरेलू हिंसा और महिला हेल्पलाइन 181 के बारे में जागरूक करना था। इस दौरान नैतिक शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इस अभियान में बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, आत्मसम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए गए। गुड टच-बैड टच जैसे संवेदनशील मुद्दों पर विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे छात्राओं को अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने की प्रेरणा मिली।

महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और पुलिस विभाग के संयुक्त प्रयास से इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। इस जागरूकता अभियान से न केवल छात्रों बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों में भी बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी है।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया

सबसे ज्यादा पड़ गई