

अनिल साहू
*-कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों को न हो असुविधा इसके लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश*
सूरजपुर । कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिकारियों को दीपावली पर्व पर मिट्टी के दीये विक्रय हेतु आने वाले कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दीपावली पर्व पर कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों द्वारा मिट्टी के दीये बनाये जाते है तथा इन्हें बाजारों में विक्रय के लिए लाया जाता है। उन्होंने अधिकारियों को नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत क्षेत्र में मिट्टी के दीये विक्रय हेतु आने वाले कुम्हार एवं अंचल के ग्रामीणों से किसी प्रकार की कर वसूली नहीं करने तथा आमजनों को मिट्टी के दीये उपयोग करने प्रोत्साहित करने कहा है।
Author: anil sahu
जिला प्रतिनिधि सूरजपुर
Post Views: 1,199







