पत्रकार पर प्राइवेट अस्पताल के दबाव में अपराध पंजीबध, पत्रकारों का एक दिवसीय धरना प्रदर्शन होगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 

पत्रकार प्रताड़ना को लेकर दुर्ग में पुलिस एवं प्रशासन के खिलाफ एक दिवसीय धरना 

 

पत्रकार राकेश तम्बोली पर प्रायवेट अस्पताल के दबाव में की गईं गलत एफ आई आर

 

 सोमवार 11 नवम्बर समय सुबह 11 बजे से पटेल चौक भोले हनुमान मंदिर, पेट्रोल पम्प के सामने दुर्ग।

 

रायपुर /दुर्ग :- अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के द्वारा दुर्ग में पत्रकार पर प्रायवेट अस्पताल के दबाव में की गईं एफ आई आर के विरोध में एक दिवसीय धरना दिया जायेगा।

छत्तीसगढ़ में इस समय पत्रकारों पर पुलिस दमन का खेल चल रहा है कोंटा में पत्रकारो को फ़साने में पुलिस का हाथ, कांकेर में थाने के अंदर वरिष्ठ पत्रकार के साथ हाथपाई, बालोद, अंबिकापुर, रायपुर, न जाने कितनी जगह पुलिस ने गलत एफ आई आर करके पत्रकारों को प्रताड़ित करने का काम किया है आज उस जिले में एक और नाम दुर्ग का जुड़ गया है जहाँ वरिष्ठ पत्रकार राकेश तम्बोली पर प्रायवेट अस्पताल के दबाव में आकर एफ आई आर दर्ज की है।

दुर्ग जिले के वरिष्ठ पत्रकार राकेश ताम्बेली के द्वारा एक प्रायवेट अस्पताल के नियम विरुद्ध कार्य करने को लेकर खबर को प्रकाशन किया और उस अस्पताल की शिकायत दुर्ग कलेक्टर को की गईं लेकिन विगत पांच माह से न तो कोई उस अस्पताल पर कार्यवाही हुई और न ही किसी प्रकार की जाँच उल्टा पत्रकार पर दबाव बनाया गया और नहीं मानने पर उस पर गलत नियत से एफ आई आर कराई गईं जिसके विरोध में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति एक दिवसीय धरना दुर्ग में देने जा रही है जिसमें प्रदेश के समस्त संगठन से जुड़े पत्रकार इस धरने में उपस्थिति दर्ज कराएंगे इसके अलावा अन्य संगठनो से भी अनुरोध है की पत्रकार हित के लिए इस आंदोलन को अपना समर्थन दे और अपनी उपस्थिति दर्ज कराये।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan