श्री रामलला दर्शन यात्रा के तहत 108 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

नीरज साहू

अब तक जिले से 648 भक्तों ने किए रामलला के दर्शन

कोरिया । छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को अयोध्या धाम यात्रा का लाभ देने के उद्देश्य से चलाई जा रही श्री रामलला दर्शन यात्रा योजना के तहत आज कोरिया जिले से 108 श्रद्धालु छठे चरण में रवाना हुए। कलेक्ट्रेट परिसर, बैकुंठपुर से यह श्रद्धालु बस द्वारा अम्बिकापुर पहुंचे, जहां से विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। अब तक इस योजना में कोरिया जिले के कुल 648 भक्तजन शामिल होकर श्री रामलला के दर्शन कर चुके हैं।

यात्रा से पहले सभी श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिससे यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। यात्रा में 56 महिलाएं और 52 पुरुष शामिल हैं, जो जय सियाराम के उद्घोष के साथ अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। महिलाओं ने भजन गुनगुनाते हुए यात्रा की शुरुआत की, जिससे यात्रा का माहौल भक्तिमय हो गया।

इस योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है, जो योजना का लाभ लेने वाले श्रद्धालुओं के संपूर्ण प्रबंध और सुविधाओं का ध्यान रख रही है। योजना का लाभ चयनित ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के लाभार्थियों को दिया जा रहा है।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर भक्तों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया