15 नवम्बर को मनाएगा जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निरज साहू

सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय होंगी मुख्य अतिथि

कोरिया । आदिवासी नेता बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाने के लिए वर्ष 2025 को भारत सरकार ‘जनजातीय गौरव दिवस वर्ष‘ घोषित करने पर विचार कर रही है।

उक्त तारतम्य में जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा सम्पूर्ण देश में राज्य, जिला एवं जनपद स्तर पर वर्ष भर चलने वाले समारोह की शुरुआत करने के लिए 15 नवम्बर को एक वृहद कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है।

कोरिया जिले के जिला पंचायत के ऑडिटोरियम में आयोजित एक दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधानसभा के विधायक श्रीमती गोमती साय मुख्य अतिथि होंगी।

आयोजन के सम्बंध में जारी दिशा- निर्देशों के समुचित क्रियान्वयन व सम्बंधित विभागों के साथ समन्वय करने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी को नोडल अधिकारी एवं आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त, श्रीमती उषा लकड़ा को सहायक नोडल अधिकारी नामांकित किया गया है।

छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग ने इस सम्बंध में महत्वपूर्ण निर्देश भी जारी किए हैं। जिला मुख्यालय पर होने वाले एक दिवसीय जनजातीय गौरव दिवस में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जमुई, बिहार से जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। पीएम जनमन योजना में शामिल जिलों में दो तरफा संवाद एवं शेष जिलों में केवल प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके वंशजों का सम्मान किया जाएगा। पी.एम. जनमन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत ग्राम, विकासखंड एवं जिला स्तर पर योजनाओं का प्रचार-प्रसार तथा सामाजिक-आर्थिक विकास, आजीविका एवं उद्यमिता, कला संस्कृति और धरोहर, शिक्षा एवं कौशल विकास, स्वास्थ्य एवं जीवन शैली पर 15 से 26 नवंबर 2024 तक की अवधि में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

सभी चिन्हांकित ग्रामों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें वन अधिकार अधिनियम, पेसा अधिनियम, सतत विकास लक्ष्य का पंचायत स्तर पर स्थानीयकरण एवं गौरवशाली जनजातीय इतिहास के बारे में चर्चा की जाएगी।

इसके अलावा जिला, विकासखण्ड स्तर, छात्रावास आश्रमों एवं प्रमुख स्थानों पर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भी आयोजन करने के साथ विभागीय आश्रम, छात्रावास, एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद, निबंध, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, छात्रवृत्ति संबंधी जागरूकता, कैरियर काउंसलिंग, चित्रकारी, भाषा एवं जागरूकता रैली के अलावा संविधान की प्रस्तावना का वाचन, स्वच्छता अभियान, नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ शपथ, पौधरोपण आदि का आयोजन भी किया जाएगा।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया