बेसहारा वृद्ध की मदद को आगे आया प्रशासन, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निरज साहू

कोरिया । ग्राम पंचायत मनसुख में एक वृद्ध व्यक्ति कई दिनों से सड़क किनारे बेसहारा अवस्था में पड़े हुए थे, जिन्हें न तो अपना पता याद था और न ही घर का कोई ठिकाना बता पा रहे थे।

स्थानीय लोगों द्वारा इस स्थिति की सूचना पीएलवी श्री संतोष कुमार राजवाड़े को दी गई। श्री राजवाड़े ने तत्काल इस मामले की जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की माननीय मजिस्ट्रेट श्रीमती अमृता दिनेश मिश्रा को दी।

मजिस्ट्रेट के निर्देश पर श्री संतोष राजवाड़े तत्काल मनसुख पहुंचे और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वृद्ध व्यक्ति को अपने संरक्षण में लिया और उन्हें सुरक्षित रूप से वृद्धाश्रम पहुंचाया।

वृद्धाश्रम में प्राथमिक सहायता के बाद, समाज कल्याण विभाग के निर्देश पर वृद्ध व्यक्ति को बैकुंठपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी उचित देखरेख और इलाज की व्यवस्था की गई है। समाज कल्याण विभाग ने वृद्ध की देखभाल और पुनर्वास का आश्वासन दिया है।

इस पूरी प्रक्रिया में प्रशासन, पुलिस और समाज कल्याण विभाग का सामूहिक सहयोग देखने को मिला। ऐसे मानवीय कार्यों से ही समाज में सेवा और सहानुभूति का माहौल बना रहता है।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया