पुलिस अधिक्षक सूरजपुर का निर्देश, सीएसपी ने पुलिस स्टापो के साथ शहर पैदल गस्त किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

एसएसपी सूरजपुर का निर्देश, सीएसपी ने पुलिस अधिकारी व जवानों के साथ शहर में किया पैदल पेट्रोलिंग

दुकानदारों को सड़क पर सामान न निकालने की दी हिदायत।

 

सूरजपुर 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने क्षेत्र में शांती एवं सुरक्षा व्यवस्था, असामाजिक तत्वों में पुलिस का खौफ बनाए रखने तथा सुगत यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय मौजूदगी बनाए रखते हुए लगाततार पैदल गश्त व पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए है।

जिसके परिपालन में पुलिस के अधिकारी व जवानों को रात्रि में पैदल पेट्रोलिंग करते देखा जा रहा है।

सोमवार, 11 नवम्बर 2024 को सीएसपी एस.एस.पैंकरा थाना सूरजपुर के पुलिस अधिकारी व जवानों के साथ मनेन्द्रगढ़ रोड़ व भैयाथान रोड़ में पैदल पेट्रोलिंग कर कहीं भी जाम की समस्या उत्पन्न ना हो,

इसी मदसद से दुकानदारों को हिदायत भी दी है और नगरवासियों व व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उन्हें दुकान का सामान सड़क पर न रखने,

यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने में सहयोग करने तथा दुकान के सामने सीसीटीव्ही कैमरा लगाने हेतु प्रोत्साहित किया साथ ही पैदल गश्त व पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्धों पर पर कड़ी नजर रखी जा रहा है।

सीएसपी सूरजपुर ने दुकानदारों को सड़क पर वाहन न खड़े करने की हिदायत भी दी है।

एसएसपी सूरजपुर ने बताया कि पूरे जिले में लगातार पुलिस के अधिकारी व जवान नियमित रूप से पैदल गश्त व पेट्रोलिंग करेंगे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan