दीपावली और छठ के बाद खलिहान की ओर लौटे अन्नदाता जिले में धान की पैदावार बंपर होने की संभावना

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

निरज साहू

पहले दिन 21 समितियों में 53 टोकन जारी, 1600 क्विंटल से अधिक की धान की होगी खरीदी

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवम्बर से 31 जनवरी तक

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से होगी धान खरीदी

कोरिया । जले के अन्नदाता अब दीपावली, राज्योत्सव और छठ पूजा के बाद खेत-खलिहान की ओर बड़ी संख्या में लौट रहे हैं, जहां किसान अपने उपजाए लहलहाती व पके फसलों को काटने व मिंजाई में लगे हुए हैं, ताकि वे अपने फसल की कटाई-मिंजाई के बाद उपज का सही दाम लेने के लिए धान बेच सकें। प्रदेश सहित कोरिया जिले में भी 14 नम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारम्भ हो रहे हैं, जो 31 जनवरी 2025 तक चलेगी।

किसानों में दिखी धान बेचने की उत्सुकता

ग्राम कंचनपुर निवासी किसान श्री डिगावन राम ने अपनी उपज धान को बोरी में भरते समय बताया कि उन्होंने छह एकड़ में धान के फसल लगाए हैं, मिंजाई कार्य चालू है, टोकन कटते ही धान बेचने के लिए जाएंगे। इसी तरह ग्राम जामपारा निवासी श्री जय कुमार राजवाड़े, श्रीमती रजनी राजवाड़े करीब 3 एकड़ में धान लगाए हैं वहीं ग्राम बुडार निवासी श्रीमती गिरिजापति पनिका, श्रीमती मंजू और सुनीता राजवाड़े ढाई एकड़ में धान की फसल लगाए हैं। इन्होंने हंसते हुए कहा कि धान अब पक गया है, काट रहे हैं फिर जल्दी बेचने के लिए ले जाएंगे। इन किसानों ने बताया कि विष्णु सरकार 3100 रुपये प्रति किवंटल की दर से प्रति एकड़ 21 किवंटल धान खरीदी करेगी। इन किसानों ने यह भी बताया कि बारिश ठीक होने इस वर्ष धान की पैदावार अधिक होने की संभावना है।

पहले दिन किसानों से करीब 1600 क्वि. से अधिक की होगी धान खरीदी

डीएमओ ने बताया कि पहले दिन के लिए अब-तक 21 समितियों में 53 टोकन जारी हुआ हो चुका है, इन किसानों से 1600 क्वि. से अधिक की धान खरीदी की जाएगी।

पंजीकृत किसानों की संख्या 22 हजार 757

जानकारी मुताबिक विगत खरीफ वर्ष 2023-24 में पंजीकृत किसानों की संख्या 22 हजार 347 थीं, 30 हजार 650 हेक्टेयर में धान बोए गए हैं, जबकि इस खरीफ वर्ष 2024-25 में पंजीकृत किसानों की संख्या 22 हजार 757 है और 28 हजार 623 हेक्टेयर से अधिक रकबे में धान बोए गए हैं। इस वर्ष जिले में धान उपार्जन का लक्ष्य 137195 मैट्रिक टन है।

धान के अवैध परिवहन को रोकने के जांच दल

जिले में धान/ चावल की रिसाइक्लिंग रोकने के लिए 21 उपार्जन केंद्रों में जिला नोडल अधिकारी तथा सहायक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है। सभी केंद्रों में नया साफ्टवेयर इंस्टॉल किया गया है। इसी तरह तहसील स्तर पर धान के अवैध परिवहन, विक्रय को रोकने के लिए विशेष जांच दल का गठन किया गया।

पांच स्थानों पर चेक पोस्ट

जिले में बैकुंठपुर व सोनहत विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाले ग्राम डुमरिया, नगर, टेंगनी, सुरमी चौक, एवं गोईनी में चेक पोस्ट बनाया गया, जिसकी निगरानी के लिए टीम गठन किया गया है।

बारदाना की पर्याप्त मात्रा

जिले को 17 लाख 22 हजार नग नए बारदाना प्राप्त हो चुके हैं। समितियों में विपणन संघ गोदाम में 1 लाख 60 हजार 334 नग पीडीएस बारदाना प्राप्त किया गया है एवं स्वयं धान उपार्जन केंद्र द्वारा उचित मूल्य दुकानों से 34 हजार 931 नग प्राप्त की किया गया इस तरह 1 लाख 95 हजार 265 नग पीडीएस बारदाना प्राप्त किया गया है। वहीं मिलर्स बारदाना के लिए मिलरों के पास 8 लाख 40 हजार 487 नग उपलब्ध है, जिसमें से राजस्व, खाद्य, सहकारिता, विपणन के द्वारा 2 लाख 76 हजार 68 नग का सत्यापन किया जा चुका है।

समुचित व्यवस्था

धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए बिजली, पानी एवं शेड की समुचित व्यवस्था की गई है।

neeraj kumar sahu
Author: neeraj kumar sahu

जिला प्रतिनिधि कोरिया

सबसे ज्यादा पड़ गई