कैम्पा मद योजना मे बना सीसी सड़क भ्र्स्टाचार की भेंट चढ़ चुकी –जांच व कार्यवाही की मांग

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

-CG आजतक न्यूज़

ब्यूरो अंबिकापुर सरगुजा

oplus_2
oplus_2

 

कैम्पा मद से रामानुजनगर वन परिक्षेत्र परिसर में बना सीसी रोड चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

वन परिक्षेत्र रामानुजनगर परिसर में विगत 2-3 वर्षों पूर्व कैम्पा मद से स्वीकृत राशि ₹ 20.00लाख मे सी. सी. रोड का निर्माण रेंजर रामचंद्र प्रजापति द्वारा कराया गया था 

जो कि घटिया निर्माण के कारण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है और वर्तमान में पैदल चलने लायक़ भी नहीं बचा है ! 

उक्त सड़क निर्माण में प्राक्कलन अनुसार पहले बेस में कॉम्पैक्ट जीएसबी मटेरियल बिछाने के बाद CC 1:2:4 अर्थात् सीमेंट 01 भाग , 02 भाग 20mm क्रेसर गिट्टी तथा 04 भाग रेता का उपयोग मिक्सर मशीन एवम् बाइब्रेटर का उपयोग किया जाना था उसके पश्चात कम से कम 21 दिनों तक जुट बोरा बिछा कर पानी तराई कराना था परंतु निर्माणकर्ता रेंजर ने प्राकलन और गुणवत्ता को पूर्णतः अनदेखा कर अत्यधिक घटिया निर्माण कराया गया है ।

ज्ञात हुआ है कि उक्त सीसी रोड के नीचे जीएसबी का कार्य किया ही नहीं गया है तथा बहुत कम मात्रा में सीमेंट का उपयोग किया गया है ,.

 अत्यधिक मात्रा में सेण्ड प्रयुक्त कर 20mm क्रेसर गिट्टी में 30mm & 40mm गिट्टी मिला कर बिना बाइब्रेटर चलाये सीसी रोड बनाया गया है !

 सीसी रोड के नीचे प्लास्टिक शीट भी नहीं लगाया गया है साथ ही निर्धारित दूरी पर सीसी रोड में थर्मोकोल भी नहीं लगाया गया है !

इस प्रकार अत्यधिक भ्रष्टाचार का आलम ये है की 25 वर्षों तक टिकने वाला सीसी सड़क 02-03 वर्षों में ही पैदल चलने लायक़ नहीं बचा है !

इस भ्रष्टाचारपूर्ण / गुणवत्ताविहीन सीसी रोड निर्माण कार्य के संबंध में रेंजर रेंजर रामचंद्र प्रजापति से पूछे जाने पर बोला गया कि , ऊपर से नीचे तक अधिकारी कमीशन खाये है अपलोगों को जहां शिकायत करना है या जिस न्यूज़ में छापना है छापिये मेरा कुछ होने वाला नहीं है , 

उच्च अधिकारियों से मैं निपट लूँगा, यह कथन बहुत ही निंदनीय है,

इस प्रकार वन विभाग के उच्चाधिकारियों के नाक के नीचे इस प्रकार का भ्रष्टाचार समझ से परे है 

, जिसकी निस्पक्ष जाँच और दोषियों पर समुचित कार्यवाही किया जाना नितांत आवश्यक है l

Aashiq khan
Author: Aashiq khan

सबसे ज्यादा पड़ गई