SRPR मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

*निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का हुआ आयोजन*

सूरजपुर । आज दिनांक 23 नवम्बर 2024 शनिवार को सूरजपुर जिले में रामानुजनगर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत नारायणपुर के स्कूल ग्राउंड चिखलापारा में ए-आज़ाद वेल्फेयर फाउंडेशन एवं SRPR मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ए आजाद वेलफेयर फाउंडेशन के चेयरमैन सैय्यद आमिल एवं उनकी पूरी टीम और SRPR होस्पिटल के डॉ० रुद्र प्रसाद साहू (एम. डी. मेडिसिन), डॉ० भगवान लक्ष्मण कांबले (जनरल सर्जन), डॉ० बी. राकेश (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ० बी.वी. सरन्या (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ० अंकित पवार (शिशु रोग विशेषज्ञ) अपनी पूरी मेडिकल टीम सहित सेवा में उपस्थित रहे। नारायणपुर सहित आस पास के लगे हुवे अन्य सभी गावों से सैकड़ों कि संख्या में ग्रामीण जनों ने शिविर में आकर निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लिया जिसमें हेल्प चेकअप, डॉक्टर परामर्श एवं निशुल्क दवाएं भी वितरण किए गए।

 

*शिविर में संजीवनी कार्ड हुआ लॉन्च*

ए आजाद वेलफेयर फाउंडेशन एवं SRPR हॉस्पिटल सूरजपुर के द्वारा जारी किया गया एक वर्ष की वैधता के साथ संजीवन कार्ड जिसमें ग्रामीणों एवं मरीजों को आज के शिविर के बाद भी उन्हें SRPR हॉस्पिटल सूरजपुर में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं लेने में होगी आसानी एवं संजीवनी कार्ड के माध्यम से मिलेगी छूट भी। ए आजाद वेलफेयर फाउंडेशन एवं SRPR हॉस्पिटल द्वारा शिविर में पंजीकृत लोगों के नाम से यह कार्ड बनाकर वितरण किया गया जिससे कार्ड धारी व्यक्ति एवं उनके परिवार के सदस्य इस होस्पिटल में जाकर निशुल्क रजिस्ट्रेशन, निशुल्क डॉक्टर परामर्श और निशुल्क शुगर/बी.पी. जांच की सुविधाएं ले पाएंगे साथ ही आयुष्मान योजना के तहत् निशुल्क इलाज भी करा पाएंगे।

anil sahu
Author: anil sahu