प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मराबी व मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने देखी ‘द साबरमती फिल्म

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर । फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस बीच इस फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इसी कड़ी में कई राज्यों में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया गया है। बता दें कि यह फिल्म साल 2002 में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में लगाई गई आग पर आधारित है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में विक्रांत मैसी और राशि खन्ना हैं। इसी कड़ी में विधायक प्रेमनगर भूलन सिंह मराबी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को देखने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ केबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल समेत अन्य नेता मौजूद थे। इस दौरान विधायक भूलन सिंह मराबी ने इस अयोध्या से चली साबरमाती ट्रेन गोधरा कांड में हुए 59 लोगों की मौत को बताया गया है साथ ही पत्रकारिता को प्रकाश में लाया गया है । सभी को भाईचारा के साथ रहना चाहिए ।

छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री हुई ‘द साबरमती रिपोर्ट’

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टैक्स फ्री हुई ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की है। विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में इस फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। इसे लेकर विधायक ने , ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म में सच्चाई को बहुत साहस के साथ, बेबाकी से दिखाया गया है। झूठ की उम्र तब तक होती है, जब तक सच का सामना नहीं होता। आज सूरजपुर में मंत्रि के साथ,भाजपा पदाधिकारियों देखी। फिल्म में सराहनीय भूमिका निभाने वाले सभी कलाकारों को हार्दिक बधाई।

anil sahu
Author: anil sahu