प्रेमनगर प्रधान पाठकों ने नव पदस्थ बीईओ का किया स्वागत

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर/प्रेमनगर । प्रेमनगर में नवपदस्थ विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रताप सिंह पैकरा का प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठकों के द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया। स्वागत पश्चात बीईओ श्री पैकरा ने सभी प्रधान पाठकों से कहा कि हम सब को मिलकर बच्चों के शिक्षा व उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करना है। हम सभी कार्य करेंगे तभी छात्रों का सर्वांगीण विकास होगा व प्रधान पाठकों से कहा कि छात्रों को नवोदय, एकलव्य व प्रयास जैसे विद्यालयों में जाने तैयारी कराने कहा। प्रत्येक विद्यालय में अतिरिक्त कोचिंग क्लास लेने कहा गया। जिसमें सभी प्रधान पाठकों ने अपनी सहमति जताई और कहा कि हम सब बच्चों के शिक्षा के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और निरंतर शिक्षा के बेहतर के लिए कार्य करते रहेंगे। नवपदस्थ बीईओ श्री पैकरा के स्वागत करने के लिए ब्लॉक के प्रधान पाठक ओंकार सिंह, अशफाक अली, दिल साय ध्रुव, सुदर्शन सिंह, देवनाथ सिंह, सत्यदेव सिंह, पवन कुमार सिंह, घरभरन सिंह, शिखा मेश्राम, उर्वशी सिंह, निर्मला निकुंज, मीरा सिंह, करुणा मिंज, उषा सिंह उपस्थित रहे।

anil sahu
Author: anil sahu