महिलाओं के विरूद्ध हिंसा उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर चलाया जा रहा है जागरूकता कार्यक्रम

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अनिल साहू

सूरजपुर । कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री रमेश साहू के निर्देशानुसार आज स्टेडियम ग्राउंड में खेल विभाग के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के विरूद्ध हिंसा उन्मूलन का अंतर्राष्ट्रीय दिवस 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक विश्व भर में चल रहे 16 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढाओ का संदेश, मिशन शक्ति, सखी वन स्टॉप सेन्टर, महिला हेल्प लाईन नं. 181 के बारे में विस्तृत चर्चा की गई एवं छात्र-छात्राओं के साथ प्रश्नोत्तरी करके महिला उत्पीडन के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओ का लैंगिक उत्पीडन अधिनियम 2013 के बारे में बताते हुए (she-box) में शिकायत करने संबंधित जानकारी, बालको का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2012 (Pocso), गुड टच बैड टच और बाल विवाह रोकने के संबंध में बच्चो को शपथ दिलायी गई एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधिगण, शिक्षकगण, महिला एवं बाल विकास विभाग से महिला संरक्षण अधिकारी श्रीमती इन्द्रा तिवारी, सखी वन स्टॉप सेन्टर से केन्द्र प्रशासक श्रीमती विनिता सिन्हा एवं समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

anil sahu
Author: anil sahu