रामानुजनगर मे भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का शुभारम्भ होगा

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

अंबिकापुर ब्यूरो

भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का शुभारम्भ कुछ ही दिनों मे,

क्षेत्र वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग जल्द होगी पूरी”

सूरजपुर जिले के ब्लाक मुख्यालय रामानुजनगर नगरवासियों सहित क्षेत्र की जनता को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा का लाभ जल्द मिलने वाला है। 

विदित हो कि ब्लाक रामानुजनगर के विभिन्न ग्राम पंचायतों में सूरजपुर सरहदी गांवों को छोड़कर सभी ग्राम पंचायतों को भारतीय स्टेट बैंक की सेवा नहीं मिल रही थी। 

जिसे लेकर नगर व्यापारी संघ के द्वारा जिलाधीश को पत्र लिखकर बैंक शाखा की मांग की गई थी।

 जिसे ध्यान में रखते हुए बैंक अधिकारियों के द्वारा स्टेट बैंक की शाखा की स्वीकृति पश्चात शाखा खोलने की प्रक्रिया पिछले लगभग साल भर से प्रक्रियाधीन होकर अब पूर्णता की ओर है।

 इस संबंध में शाखा प्रबंधक बासुदेव आर्यन ने बताया कि शाखा का शुभारंभ शीघ्र होगा फिलहाल बिजली कनेक्शन नहीं होने से थोड़ी देरी हो रही है।

 

 शाखा परिसर में ही ए टी एम भी स्थापित होगी।

 जिससे आमजनों को बैंकिंग सेवा का बेहतर लाभ मिलेगा।

 आगे चलकर चालान आदि पटाने की सुविधा होने से खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा

 जो लोग छोटी छोटी राशि का चालान पटाने दिनभर का समय लेकर सूरजपुर जाते थे।

इस तरह ब्लाक मुख्यालय में स्टेट बैंक की शाखा खुलने से व्यापारी संघ अध्यक्ष रामनिवास साहू सहित व्यापारी संतोष सोनी, विजय साहू, मिथलेश गुप्ता, रामप्रताप साहू, शैलेश्वर सिंह, अभिषेक उपाध्याय, प्रवेश सिंह, महेश साहू, अखिलेश साहू, ऋषिकेश गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता, अजय गुप्ता, हीरालाल साहू, चंदन सोनी, कपिल चौरसिया, सतीश गुप्ता, संजय साहू, कार्तिक यादव अशोक गुप्ता,सहित क्षेत्रवासियों ने खुशी का इजहार किया है।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan