शिक्षकों ने स्वयं के वेतन से छात्रों गर्म सवेटर प्रदाय किया

SHARE:

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

CG आजतक न्यूज़ ब्यूरो

       अंबिकापुर सरगुजा

—शिक्षकों ने स्वयं के वेतन से छात्रों को 62 स्वेटर प्रदाय किया।

—एबीईओ एवं प्राचार्य ने छात्रों को कराया न्योता भोजन

सूरजपुर जिले के विकास खण्ड रामानुजनगर मे – कलेक्टर 

 यश जयवर्धन एवं जिला शिक्षा अधिकारी राम ललित पटेल के मार्गदर्शन में विद्यालय के छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक प्रयत्नशील एवं प्रगति शील हैं। 

विकासखंड के दूरस्थ कुमेंली जलप्रपात के समीप विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो जनजातीयों की बस्ती परशुरामपुर में संचालित प्राथमिक शाला बंडा भैंसा के प्रधान पाठक श्याम दास, सहायक शिक्षक धन साय शांडिल्य एवं रघुपाल सिंह ने स्वयं के वेतन से 62 छात्रों को स्वेटर प्रदान किया।

 इस विद्यालय में विशेष पिछड़ी जनजाति के 50 पंडो छात्र दर्ज हैं। 

शिक्षकों के प्रयास से यहां की उपस्थिति भी अच्छी है 

आज की उपस्थिति 45 पाई गई जिसमें 40 पंडो बच्चे उपस्थित थे। 

सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार साहू एवं संकुल प्राचार्य चंद्र विजय सिंह ने आज विद्यालय में आंशिक न्योता भोजन उपलब्ध कराया छात्रों को सेवई एवं केला फल प्रदाय किया गया। 

उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में छात्रों को स्वेटर देने की पहल उनके संवेदन शीलता का परिचायक हैं।

 निश्चित रूप से संयुक्त संचालक शिक्षा हेमंत उपाध्याय के द्वारा दिए गए “थीम वाक्य” बाल देवो भवः को शिक्षक चरितार्थ कर रहे हैं।

 कुछ बच्चे अस्वस्थ प्रतीत होने पर सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर में पदस्थ डॉक्टर एस के त्रिपाठी से फोन पर चर्चा कर एक लघु स्वास्थ्य शिविर लगाने का अनुरोध किया

  स्वीकार करके डॉक्टर त्रिपाठी आगामी सोमवार को स्वास्थ्य शिविर हेतु अस्वस्थ किया है।

 इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कृष्णा राजवाडे समेत ग्रामीण अभिभावक पालक भी उपस्थित थे।

Aashiq khan
Author: Aashiq khan